केजरीवाल ने प्रदूषण के खिलाफ 10 सूत्री "शीतकालीन कार्य योजना" की घोषित

नई दिल्ली। एक्शन इंडिया न्यूज़
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रदूषण के खिलाफ युद्ध के लिए सोमवार को 10 सूत्री "शीतकालीन कार्य योजना" की घोषणा की।
केजरीवाल ने एक डिजिटल प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्य योजना का शक्ति से पालन किया जाएगा। उनकी सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है।
केजरीवाल ने कहा कि पहले किसान मजबूरी में पराली जलाते थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने किसानों के खेतों में सरकारी खर्च पर बायो डी-कंपोजर का छिड़काव कराने का फैसला किया है। इससे अब किसान पराली पर बायो डी-कंपोजर का छिड़काव कर खेतों में ही उसे गला कर खाद बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली ने बायो डी-कंपोजर का सफल परीक्षण कर दूसरे राज्यों को भी इसके उपयोग का सुझाव दिया है। केजरीवाल ने कहा कि धूल जनित प्रदूषण को रोकने के लिए निर्माणाधीन इकाइयों पर सख्ती की गई है ताकि धूल जनित प्रदूषण को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि कूड़ा जलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। पटाखों के खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश का पहला स्मॉग टावर दिल्ली में लगाया गया है। इसके बड़े अच्छे नतीजे आ रहे हैं। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो दिल्ली के दूसरे इलाकों में भी लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हॉट स्पॉट की निगरानी की जाएगी, ग्रीन वॉर रूम को मजबूत किया जाएगा, ग्रीन दिल्ली ऐप के उपयोग पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश का पहला ई-वेस्ट पार्क 20 एकड़ में बनाया जा रहा है साथ ही वाहनों के प्रदूषण पर लगाम लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT