नौतपा खत्म होने के बाद पंचक शुरू, पर गर्मी बेअसर

धमतरी । एएनएन (Action News Network)
नौतपा खत्म होने के बाद पंचक शुरू हो गया है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने एवं हल्की बूंदाबांदी होने से पंचक में तपन बढ़ने के बजाय घटने लगी है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन उमस बरकरार है। उमस होने से अभी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के पुरुषोत्तम नागरची, ढेलूराम सिन्हा, अंगेश्वर साहू ने कहा कि इस बार मार्च महीने से ही गर्मी शुरू हो गई थी। इससे अप्रैल एवं मई माह में खूब गर्मी पड़ी है। इस साल पड़ी तेज गर्मी में दिन का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। आलम यह था कि सुबह से ही गर्म हवाएं चलनी शुरू हो जाती थी। इससे नौतपा में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग भीषण गर्मी को देख अपने घरों में ही दुबक गए। पंखा व कूलर के सामने बैठ गर्मी से बचने के जुगत में लगे रहे। हालांकि नौतपा के अंतिम दिनों में हल्की बारिश हुई। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
वहीं नौतपा खत्म होने के बाद तीन जून से पंचक शुरू हो गया है। कामता सिन्हा, निखिल देवांगन, बलराम रजक का कहना है कि पंचक में यदि पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ती है तो इसे अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज बदलने एवं निसर्ग चक्रवाती तूफान के असर के चलते आसमान में बादल छाये हुए है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। इससे तापमान 44 से घटकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है, लेकिन बदली छाए रहने से उमस बरकरार है। पंचक सात जून तक जारी रहेगा, लेकिन पंचक का असर नहीं दिखने से लोग अच्छी बारिश होगी कि नहीं इसे लेकर संशय में है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT