झारखंड : नक्सलियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या

चाईबासा । एएनएन (Action News Network)
चाईबासा जिले के कुईड़ा चौक के समीप प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त राजकिशोर गोप के रूप में की गई है। नक्सलियों ने उस पर मुखबिरी का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि भाकपा माओवादी शीर्ष कमांडर मिसिर बेसरा व लालचंद हेंब्रम उर्फ अनमोल के दस्ते ने इस घटना को अंजाम दिया है।
पुलिसकर्मियों को उड़ाने की थी साजिश
हत्या करने के बाद शव के पास आईडी बम और तीर बम प्लांट कर पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। जिसे बम स्क्वायड टीम ने सतर्कता पूर्वक डिफ्यूज कर दिया। घटनास्थल से पुलिस को खोखा और माओवादी पर्चा मिला है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजकिशोर मुर्गा, खस्सी ग्रामीण इलाके से खरीद कर अपने गांव में काटकर बेचने का काम करता था। इसी क्रम में मृतक सरजाम बुरु जंगल के तरफ खस्सी, मुर्गा लाने गया था। जिसे नक्सलियों ने पकड़कर गोली मारकर हत्या कर दी।
इस तरह से लॉक डाउन के इन कठिन परिस्थितियों के बीच जहां पुलिस प्रशासन लोगों को भोजन और खाद्य सामग्री की व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाकपा माओवादी द्वारा अपनी आजीविका में जुटे ग्रामीण की नृशंस हत्या की जा रही है, जो इनके दोहरे चरित्र और हताशा को दर्शाता है। नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में गोइलकेरा थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान जारी है। एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT