![](https://actionindialive.com/wp-content/uploads/2023/04/fgdgdfghfghg-1.jpg)
एनसीसी बटालियन ने शहर में चलाया सफाई अभियान
टीम एक्शन इंडिया/ अम्बाला (मनीष कुमार)
कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी, अंबाला शहर के एनसीसी कैडेट्स द्वारा 1 हरियाणा महिला एनसीसी बटालियन द्वारा चलाए जा रहे पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत अंबाला शहर के राम बाग में स्थित सरोवर व उसके आस-पास सफाई अभियान चलाया गया। महिला बहुतकनीकी की एएनओ लॉरेल के नेतृत्व में लगभग 30 एनसीसी कैडेट्स ने सरोवर के आस पास और किनारों पर पड़े कूड़े कचरे को उठाया जिसमें मुख्य रूप से पॉलीथीन बैग थे जो वातावरण में जल प्रदूषण का एक बहुत बड़ा कारक है। उन्होंने लोगों को यह भी अवगत कराया कि जल प्रदूषण से स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव होता है/ अभियान के अंत में कचरे को नगर निगम की ट्रॉली में डलवाकर एनसीसी कैडेट्स ने लोगों से आवाहन किया व प्रण लिया कि वे कूड़े कचरे को जल में या इधर उधर ना फेंक कर हमेशा सही तरीके से कचरे का निपटान करेंगे। आसपास के लोगों ने एएमओ सुश्री लॉरेल व सभी एनसीसी कैडेट्स का धन्यवाद किया और वादा किया की यहां साफ-सफाई का ख्याल रखेंगे।
’