मुख्यमंत्री पद संभालते ही एक्शन में शिवराज, कोरोना को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

- भोपाल और जबलपुर में आज से कफ्यू
भोपाल। एएनएन (Action News Network)
राजभवन में सोमवार रात मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान एक्शन में आ गए है। रात में ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वल्लभ भवन में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों एवं केन्द्र से आये उच्च अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की और कोरोना वायरस से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए दिशा- निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकना ही इस समय हमारा एकमात्र लक्ष्य और उद्देश्य है। इस संबंध में आज मंत्रालय में हमने डीटेल्ड बैठक कर कई महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं। उन्होंने कहा कि जबलपुर और भोपाल में कोरोना के पॉज़िटिव केस पाए गए हैं। इसलिए मंगलवार से इन दोनों शहरों में कफ्र्यू लगाने का निर्णय लिया गया है।
सीएम शिवराज ने अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को बताना चाहता हूँ कि यह आप सबकी सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेरे प्रदेशवासियों, आपको घबराने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए आपको अपने घरों में रहना है। दैनिक ज़रूरतों की चीज़ों की आपूर्ति अनवरत जारी रहेगी, किसी भी वस्तु की कमी नहीं आने दी जायेगी।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT