हिमाचल प्रदेश

कुलदेवी से पहले गौसदन पहुंचाया नवदंपति, करवाई गौसेवा

टीम एक्शन इंडिया/मंडी/ खेमचंद शास्त्री
शादी के बाद परिवार के लोग नवदंपति को आशीवार्द लेने के लिए कुलदेवी और कुलदेवता के दरबार लेकर जाते हैं। लेकिन नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश नगर निकाय अध्यक्ष/उपाध्यक्ष फेडरेशन के अध्यक्ष चमन कपूर ने एक नई परिपाटी बनाते हुए नवदंपति को कुलदेवी के दरबार ले जाने से पहले गौसदन पहुंचाया और उनसे गौसेवा करवाई। चमन कपूर मूलत: मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर के रहने वाले हैं और नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष हैं। 7 नवंबर को उनके बेटे की शादी मनाली में हुई थी जिसके बाद पैतृक गांव में धाम का आयोजन किया गया था। इसके बाद चमन कपूर ने नवदंपति को कुलदेवी के दरबार ले जाने से पहले गौसदन पहुंचा दिया। यहां पूरे परिवार ने गाय को पेड़े खिलाए और उनकी सेवा करके आशीर्वाद प्राप्त किया। चमन कपूर ने कहा कि हम गाय को माता मानते हैं।

बच्चे के पालन पोषण में मां के दूध के बाद गाय का दूध ही सबसे पौषटिक आहार होता है। इसलिए गाय को कभी भी लावारिस नहीं छोडना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिससे जो भी यथासंभव हो सकेए वो गौवंश की सेवा जरूर करे। गाय का न सिर्फ दूध हमारे काम आता है बल्कि गोबर और मूत्र भी कई प्रकार के गुणों से भरपूर होता है। उन्होंने बरसात के कारण इस गौसदन को हुए नुकसान के लिए अपनी तरफ से 51 हजार की राशि भी भेंट की। इसके साथ ही भविष्य में गौसदन के लिए और मदद का भरोसा भी दिलाया। डली गौसेवा समिति के अध्यक्ष हेम राज वर्मा ने इस नई परिपाटी के लिए चमन कपूर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चमन कपूर ने नवदंपति को गौसदन लाकर गौसेवा करवाकर जो नया उदाहरण पेश किया है वो तारीफ.-ए-काबिल है। उन्होंने सहयोग राशि के लिए भी चमन कपूर का डली गौसेवा समिति की तरफ से आभार जताया। इस मौके पर चमन कपूर की धर्मपत्नी खुशबू कपूर, बेटा दीपांकर कपूर, पुत्रवधू जाहन्वी कपूर, बेटी डा. पिया कपूर, सहित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button