हिमाचल प्रदेश

राहत की खबर: डिपुओं में अब 110 रुपए लीटर मिलेगा सरसों का तेल

शिमला। प्रदेश भर में महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को राहत भरी खबर है। सरकार ने डिपुओं में जुलाई महीने से सरसों तेल का भाव कम कर दिया है। राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं को अब 110 रुपए में सरसों का तेल मिलेगा। उचित मूल्य की दुकानों में पहली बार APL और BPL को 110 रुपए के एक ही रेट पर सरसों तेल दिया जाएगा। पहले सरसों का तेल एपीएल उपभोक्ताओं (APL Subscribers) को 147 रुपए और बीपीएल परिवारों को 142 रुपए में मिलता था। टैक्स पेयर को भी 115 रुपए में सरसों तेल मिलेगा।

37 रुपए सस्ता हुआ

राज्य में एपीएल परिवारों को सरसों का तेल अब 37 रुपए सस्ता मिलेगा। इसी तरह से बीपीएल परिवारों (BPL Families) को मिलने वाला सरसों तेल का भाव भी 32 रुपए कम हुआ है। इन परिवारों को भी 110 रुपए में ही तेल उपलब्ध होगा। बाजार में सरसों के तेल का भाव 150 रुपए के करीब है। हिमाचल प्रदेश में कार्ड धारकों की संख्या 19 लाख से ज्यादा है। जुलाई माह में मिलने वाले सस्ते तेल का कोटा होल सेल गोदामों में पहुंच गया है। अब यही तेल डिपुओं में भी पहुंचना शुरू हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button