सीएए से किसी को कोई नुकसान नहीं - श्रीराम मिश्रा
कंचौसी में आयोजित कार्यक्रम में बोले जिलाध्यक्ष कंचौसी कस्बे का नही होने देंगे अहित
औरैया। एएनएन (Action News Network)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) से किसी को कोई नुकसान नहीं है, यह कानून सभी के हित में है।
जिलाध्यक्ष बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर एस. एन. विद्या मंदिर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर अफवाह फैलायी जा रही है, उससे हम किसी का अहित नहीं होने देंगे। नागिरकता संशोधन एक्ट को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक स्थिति से निपटने के लिए शहर, कस्बा, गावों में घर-घर जाकर संपर्क किया जाएगा।
लोगों को इस एक्ट के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कंचौसी के दो टुकड़े को लेकर उन्होंने कहा, कंचौसी कस्बे के साथ अहित नहींं होने देंगे। कंचौसी को कानपुर देहात में नहीं जाने दिया जाएगा, वह औरैया का ही हिस्सा बना रहेगा।
वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक पाठक ने कहा कि नागरिकता संसोधन एक्ट किसी के लिए भी कोई नुकसान नही है। विरोधी प्रचार कर भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं कोई इसके बहकावे में ना आये। बीनू शुक्ला ने कार्यक्रम में आये हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कस्बे के वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश सिकरवार ने की।