राष्ट्रीय

उत्तरी सैन्य कमांडर ने जम्मू के अखनूर में सैनिकों के साथ मनायी दिवाली

जम्मू.
सेना की उत्तरी कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को शहर के बाहरी इलाकों के सीमावर्ती इलाकों में अलग अलग जगहों की यात्रा के क्रम में सोमवार को अखनूर क्षेत्र में तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनायी। उत्तरी कमांड की ओर से जारी ट्वीट में कहा, “उत्तरी कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सीमावर्ती इलाके अखनूर में सैन्यकर्मियों के साथ दिवाली मनायी।” बयान में कहा गया कि सेना कमांडर ने सेवानिवृत सैनिकों, भारतीय वायुसेना, सीएपीएफ के कर्मियों और उपलब्धि हासिल करने वालों के साथ बातचीत की और उनके असाधारण काम तथा कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button