
गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओं ने यमुना मे लगाई श्रद्धा की डुबकी
टीम एक्शन इंडिया
पानीपत/कमाल हुसैन
ज्येष्ट माह की दशमी के दिन गंगा दशहरे के शुभ अवसर पर यमुना नदी में स्नान करने वालो की पूरा दिन लाईन लगी रही। और यमुना पुल पर मेले में भंडारे व छबीलो का भी आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर पूजा अर्चना कर सुख शान्ति की कामना की।
ज्येष्ट माह की दशमी के दिन गंगा दशहरे के शुभ अवसर पर श्रद्धालु दूर-दराज से निजी व किराए के वाहनों से यमुना नदी पर पहुंचे और पूरी आस्था के साथ तपती गर्मी व लू के थपेड़ों के बीच श्रद्धालुओं ने जमकर यमुना में स्नान कर पूजा अर्चना की और मेले में जमकर खरीदारी की।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने यमुना की रेती के तरबूज व खरबुजो का भी पूरा आनंद उठाया। और बच्चो ने झूलो मे झूलकर यमुना नदी पर नहाने के बाद जमकर आनंद लिया। यह सिलसिला पूरा दिन चलता रहा। सनौली खुर्द निवासी मास्टर सतनारायण शास्त्री ने बताया ज्येष्ट माह की दशमी के दिन गंगा दशहरे के स्नान का विशेष महत्व है।
बनी रही जाम की स्थिति
लेकिन आज तक उन्होंने अपने जीवन काल मे पहले कभी इतने श्रद्धालुओं की संख्या व वाहनों की लंबी कतार नही देखी और ना ही इस प्रकार कई-कई घंटों तक जाम मे फंसा रहना पडा। उन्होंने बताया कि अबकी बार तो वाहनों को करीब दो किलो मीटर दूर रोकर पैदल ही खेतों के रास्ते यमुना नदी मे स्नान करने के लिए जाना पड़ा है।