गोलीबारी मामले में आरोपित गिरफ्तार

X
Action India7 Jan 2020 9:13 AM GMT
गोलाघाट (असम)। एएनएन (Action News Network)
गोलाघाट जिले के ढेकियाल गांव पंचायत की अध्यक्ष के घर को निशाना बनाकर गत दो जनवरी को की गई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो जनवरी को ढेकियाल गांव पंचायत की अध्यक्ष व कांग्रेस की स्थानीय नेता रूपा राजखोवा के घर को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई थी। साथ ही रूपा राजखोवा के साथी विनय बरुवा के वाहन पर भी गोलीबारी करने का आरोप लगा था।
इस मामले में सोमवार की रात को विनय बरूवा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपित भाजपा नेता व विधायक मृणाल सैकिया का करीबी है। हालांकि इस मामले में कोई औपचारिक बयान भाजपा नेता की ओर से सामने नहीं आई है। पुलिस पहले से दर्ज मामले के आधार पर गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है।
Next Story