
डेंगू और मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली एमसीडी केशव पुरम जोन द्वारा डेंगू और मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रवीण खंडेलवाल द्वारा किया गया और कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद योगेश वर्मा (पूर्व उप महापौर/नेता सदन) ने की।
इस अवसर पर क्षेत्र की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और निवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान डेंगू और मलेरिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और उन्हें इन बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रवीण खंडेलवाल और योगेश वर्मा ने केशव पुरम जोन की आरडब्ल्यूए को सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया और बच्चों के लिए झूलों का उद्घाटन भी किया गया। श्री खंडेलवाल ने जनता से अच्छे पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। योगेश वर्मा ने क्षेत्र में विकास कार्यों में सहयोग के लिए निवासियों का धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. महेंद्र नागपाल, वीरेंद्र गोयल, मीनू गोयल अतिरिक्त एमएचओ डॉ. एस पी आहिर, डॉ. वी एन भगत डीएचओ, डॉ. विनोद काले और क्षेत्र के निवासी भी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम लोगों में डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था और इसे सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग सराहनीय रहा।




