
हिंदी एलोक्यूशन, इंग्लिश डेक्लामेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन
समालखा ( कुलदीप सिंह )
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, पानीपत में शनिवार को प्राइमरी विंग को नीले रंग से सजाकर ब्लू डे मनाया। अध्यापकों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को नीले रंग के बारे में बताया जिसके कारण यह नन्हे-मुन्नों के लिए एक सुखद और ठंडा नीला दिन था। नीले रंग के कपड़े पहने छात्रों को अलग-अलग गेम जैसे रुई के फाहे से ब्लू व्हेल बनाई और स्कूल में “दिखाओ और बताओ” गतिविधि भी आयोजित की गई। छाता, गेंद, बादल, फूल व खिलाने आदि जैसी नीले रंग की वस्तुओं की एक श्रृंखला प्रदर्शित की गई ।
सभी बच्चे नीले रंग के अलग-अलग शेड्स और रंगों के कपड़े पहनकर आए थे। बच्चों को नीले रंग के अलग-अलग शेड्स से भी परिचित करवाया गया। इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर व प्रिंसिपल डॉ सपना गुप्ता ने कहा कि नीला रंग वफादारी, ताकत, ज्ञान और विश्वास का रंग है। नन्हे-मुन्नों पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डालने के साथ सद्भाव और भाईचारे को लाता है। ब्लू डे एक अद्भुत शिक्षण अनुभव है।
रंगों की प्रारंभिक पहचान; दृश्य संकेतों और शब्दों के बीच संज्ञानात्मक लिंक बनाने में मदद करता है। जो बच्चे के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे स्कूल में बच्चों को बिना किसी दबाव के ज्यादा से ज्यादा सिखाने के लिए समय-समय पर बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षित करने का प्रयास किया जाता है।
इसी के तहत को कक्षा तीसरी से पाँचवीं के लिए इंग्लिश एक्सटेम्पोर भाषण प्रतियोगिता, छठी से आठवीं के लिए इंटर हाउस हिंदी एलोक्यूशन, कक्षा नौवीं से बाहरवीं के लिए इंटर हाउस इंग्लिश डेक्लामेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। होती आदि विषयों पर अपने विचार रखते हुए प्रत्येक हाउस के प्रतिनिधि ने अपनी प्रतिभा और बुद्धि का उत्साहजनक प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर भाषण देने के लिए अपने सहज बोलने के कौशल, त्वरित सोच, ज्ञान, बुद्धि और वाक्पटुता का प्रदर्शन किया।