पहाड़ खिसकने से दो श्रमिकों की मौत, कई घायल

गुवाहाटी । एक्शन इंडिया न्यूज़ पहाड़ खिसकने से दो श्रमिकों की मौत, कई घायलगुवाहाटी महानगर के चंद्रपुर इलाके में रेल के लिए सुरंग खोदे जाने के दौरान पहाड़ खिसकने से दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि 4 लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को रेल के लिए सुरंग खोदने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ खिसक गया, जिसमें कुछ मजदूर दब गए। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। इसमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मारे गए श्रमिकों की पहचान इंसान अली और सैफुल अली के रूप में की गई है। श्रमिकों की गिनती की जा रही है। यह गिनती पूरा होने के बाद ही पता चल पाएगा कि मलबे में और श्रमिक दबे हुए हैं या नहीं। श्रमिकों का कहना है कि अब भी मलबे में 5 से 6 श्रमिक दबे हो सकते हैं। मलबे को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।