15 दिसंबर से शुरू होगा विद्यालय खेल प्रतियोगिता, होंगे 14 प्रकार के खेल

बेगूसराय। एक्शन इंडिया न्यूज़
बेगूसराय में दिसंबर में होने वाले जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है। खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बुधवार को कारगिल विजय भवन में डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस दौरान अहमदाबाद में आयोजित जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले सुमन कुमार एवं प्रत्यूष कुमार को डीएम ने सम्मानित भी किया।
डीएम ने बताया कि जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 15 से 18 दिसंबर तक गांधी स्टेडियम एवं श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 14 खेल विधाओं कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, कराटे, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, बुसु, कुश्ती, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, हैंडबॉल एवं क्रिकेट का (बालक एवं बालिका वर्ग आयु समूह 14, 17 एवं 19 वर्ष के लिए) किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों का पंजीयन 15 से 30 नवंबर तक किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता में अधिक-से-अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
खेल प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन और भागीदारी के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया है, ताकि विस्तार से जानकारी दी जा सके। प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था करने, खेल केंद्रों पर साफ-सफाई का उचित प्रबंध रखने, मेडिकल टीम एवं सुरक्षा की व्यवस्था आदि करने का निर्देश दिया गया है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT