Home > अन्य राज्य > छत्तीसगढ़ > जगन्नाथ वर्मा होंगे रायपुर के नए डिप्टी कलेक्टर, राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला
जगन्नाथ वर्मा होंगे रायपुर के नए डिप्टी कलेक्टर, राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला

X
Vishvesh Panday13 Jan 2021 1:26 PM GMT
रायपुर। एक्शन इंडिया न्यूज़
राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस सम्बन्ध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक जगन्नाथ वर्मा को रायपुर का नया डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। जगन्नाथ वर्मा वर्तमान में बेमेतरा जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे।
वहीं बलौदाबाजार जिले में संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ इंदिरा देहारी को राजनांदगांव का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही राजनांदगांव के संयुक्त कलेक्टर सीपी बघेल को पीएससी का डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर बनाया गया है।
Next Story