जम्मू कश्मीर में शाीतलहर का प्रकोप तेज होने के चलते ठंड में हुई बढ़ोतरी

जम्मू। एक्शन इंडिया न्यूज़
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी बादल छाए रहे। बादलों के कारण शीतलहर का प्रकोप भी तेज है जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। जम्मू शहर में बुधवार सुबह कुछ बूंदाबांदी हुई लेकिन उसके बाद बंद हो गई। आसमान में अभी भी घने बादल छाए हुए हैं और ऐसा लग रहा है कि कभी भी बारिश हो जाएगी जिसके चलते लोग बहुत जरूरी कामों के लिए ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान दुकानदार, रेहड़ी फड़ी वाले व सड़क किनारे काम करने वाले लोग अपने पास आग जलाकर सेकते हुए नजर आ रहे है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 48 घंटों के दौरान दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
उन्होंने बताया कि अगले 10 दिनों में 22-23 जनवरी के दौरान हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 24 तारीख से जनवरी के अंत तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। जनवरी के अंत तक किसी बड़े हिमपात की कोई संभावना नहीं है।
इसी बीच श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 2.7, पहलगाम में शून्य से नीचे 1.9 और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.1, कटरा 6.2, बटोत 3.6, बनिहाल 1.4 और भद्रवाह 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
लद्दाख के द्रास में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 19.2, लेह में शून्य से नीचे 10.5 और कारगिल में शून्य से नीचे 11.6 दर्ज किया गया।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT