Home > अन्य राज्य > जम्मू-कश्मीर > कोविड-19 के दौरान किए कार्यों से प्रभावित होकर कनिष्ठ सहायक मुकेश सिंह को किया सम्मानित
कोविड-19 के दौरान किए कार्यों से प्रभावित होकर कनिष्ठ सहायक मुकेश सिंह को किया सम्मानित

X
Vishvesh Panday3 Feb 2021 1:12 PM GMT
कठुआ। एक्शन इंडिया न्यूज़
वैश्विक आपदा कोविड-19 के चलते जब सभी लोग डरकर अपने-अपने घरों में कैद होने को मजबूर थे, उसी दौरान जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक मुकेश सिंह ने कोरोना महामारी में अपनी कार्यकुशलता से अपनी डयूटी की। जिससे उसने सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर जिला विकास आयुक्त ओम प्रकाश भगत ने उन्हें सम्मानित किया। मुकेश सिंह मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत हैं और उनकी कार्य की महक चारों दिशाओं में फैली रहती है। जिस से प्रभावित होकर उनके सराहनीय कार्य को देखकर गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष पर जिला विकास आयुक्त ओम प्रकाश भगत की ओर से उनको धन्यवाद पुरस्कार से अलंकृत किया गया। जिस पर ना केवल उनके परिवार, शुभचिंतक, शिक्षा विभाग, देश अपितु संपूर्ण मानव जाति को गर्व है।
Next Story