बर्फबारी व भूस्खलन के चलते पांचवे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

जम्मू। एक्शन इंडिया न्यूज़
जम्मू-कश्मीर मंे शनिवार रात से जारी बारिश मंगलवार देर रात के बाद थम गई है। लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी जम्मू में बारिश के आसार बने हुए हैं। कश्मीर में आज से मौसम साफ हो जाएगा।
वहीं बर्फबारी व भूस्खलन के चलते बुधवार को लगातार पांचवे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है और भारी बर्फबारी के कारण हवाई यातायात भी रद रहा। कई स्थानों पर भूस्खलन के चलते जम्मू.श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी नहीं खुल सका है। वहीं सीमा सड़क सगंठन की मशीनों तथा कर्मचारियों की सहायता से सड़क से मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं बर्फबारी के कारण ऐतिहासिक मुगल रोड भी बंद पड़ा हुआ है। जिसके चलते 45 सौ के करीब गाड़ियां फंसी हुई हैं।
मौसम साफ होने पर सीमा सड़क सगंठन की मशीने तथा कर्मचारी राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए सुचारू करने में जुट गए है और अगर मौसम साफ रहता है तो अगले 24 घंटों के भीतर रास्ते में फंसे वाहनों को निकालने का काम शुरू हो जाएगा। इस बीच आज बुधवार को भी लो.विजिब्लिटी होने के कारण जम्मू व श्रीनगर में सुबह के समय सभी फ्लाईट कैंसिल कर दी गई।