बादलों के चलते जम्मू कश्मीर के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज

जम्मू। एक्शन इंडिया न्यूज़
जम्मू-कश्मीर में लगातार आसमान में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को आसमान में बादलों के चलते कोहरा से लोगों को राहत मिली है हालांकि भीषण ठंड से लोगों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने सप्ताहांत में व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
इसी दौरान श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.5, पहलगाम में शून्य से नीचे 2.4, काजीगुंड में 1.6, कोकरनाग में 0.4 तथा कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 8.2 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में न्यूनतम 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कारगिल में पारा शून्य से नीचे 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे स्थान द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में 22-23 जनवरी के दौरान व्यापक रूप से मध्यम बारिश व बर्फबाारी होने की संभावना है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT