झारखंड में कोरोना के 892 नए केस, 2719 हुए स्वस्थ, पांच की मौत

रांची। एक्शन इंडिया न्यूज़
झारखंड में कोरोना की रफ्तार में कुछ कमी आयी है। लेकिन कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। कोरोना की वजह से राज्य में लगातार मौत का सिलसिला जारी है। राज्य में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )से तीन,
धनबाद से एक और गुमला से एक मरीज शामिल हैं। हालांकि राज्य में राहत की बात है कि संक्रमित लोगों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या है।
शुक्रवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 2719 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत शुक्रवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 892 नए केस मिले हैं।
- राज्य में कोरोना के सक्रिय
12076 मामले में सबसे अधिक 6055 राजधानी रांची में सक्रिय है।
जिले में कुल 111135 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 103477
मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। राज्य में सबसे अधिक कोरोना के 248 नए केस पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) जिले में मिले हैं ।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 108, बोकारो से 17, चतरा से आठ, देवघर से 51, धनबाद से 12, दुमका से 105, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 248,गढ़वा से आठ, गिरिडीह से दो, गोड्डा से 32, गुमला से 18 , हजारीबाग से सात, कोडरमा से 34, लातेहार से चार, लोहरदगा से तीन, पाकुड़ से चार, पलामू से आठ, रामगढ़ से चार, साहेबगंज से 24, सरायकेला से चार, सिमडेगा से 127 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 64 मरीज मिले है।
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 425229 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 19201222 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 12076 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 407862 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5291 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।
झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 95.91 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT