नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

रांची। एक्शन इंडिया न्यूज़
रांची पुलिस ने सोमवार को चान्हो में नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपितों को तकनीकी सेल की सहयोग से गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। अपहरण में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।
उल्लेखनीय है कि चान्हो में रविवार को तीन नाबालिग लड़कियां मॉर्निंग वॉक पर घर से निकली थी। तभी एक कार उन लड़कियों के पीछे पड़ गई जिसमें तीन युवक सवार थे। तीनों ने पहले तो लड़कियों को खूब दौड़ाया फिर एक लड़की को जबरदस्ती कार में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए।इसके बाद तीनों युवकों ने उस लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
तीनों अपराधियों में से एक का मोबाइल टेढ़ा पुल के पास गिर जाने के बाद जब गाड़ी रोकी गई तब मौका पाकर नाबालिग लड़की उसके चंगुल से छूटकर फरार हो गई। किसी तरह उन लड़कों के चंगुल से भागी पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया था।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT