मप्रः इंदौर में मिले कोरोना के 2047 नए मामले, भोपाल में 1341 नए मरीज

इंदौर/भोपाल। एक्शन इंडिया न्यूज़
मध्य प्रदेश में इन दिनों कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तीसरी लहर में भी राज्य के दो बड़े शहर इंदौर और भोपाल कोरोना के बड़े हाटस्पाट बने हुए हैं। इंदौर नये मामलों में लगातार चार दिन से पुराने रिकार्ड तोड़ रहा है। यहां बीते 24 घंटे में रिकार्ड 2047 नये मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इधर, राजधानी भोपाल में भी 1341 नये संक्रमित मिले हैं।
इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. बीएस सैत्या ने बताया कि मंगलवार देर रात जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, जिले में बीते 24 घंटे के दौरान 11,160 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 2047 नए संक्रमित मरीज मिले। संक्रमण की दर 18.34 फीसदी हो गई। इंदौर में अब तक मिले कोविड संक्रमितों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके पूर्व कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 25 अप्रैल 2021 को यहां एक दिन में सर्वाधिक 1841 संक्रमित मरीज मिले थे। इसके बाद बीते चार दिनों से इंदौर नये मामलों में लगातार नये रिकार्ड कायम कर रहा है।
वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना से एक मरीज की मौत भी हुई है। यहां अब मृतकों की संख्या बढ़कर 1400 हो गई है। जिले में अब तक इनमें एक लाख 71 हजार 167 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से अभी तक एक लाख 56 हजार 399 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को भी 603 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे हैं। अब यहां सक्रिय मरीज बढ़कर 13,368 हो गए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और होम आयसोलेशन में उपचार जारी है।
इधर, राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 के दौरान 5114 सैंपलों की जांच में कोरोना के 1341 मरीज मिले हैं। यहां संक्रमण दर 26 फीसद रही। इसके बाद राजधानी में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 8000 को पार पहुंच गया है। यहां फिलहाल कुल 8031 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 7875 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT