मप्रः इंदौर में कोरोना के 1498 नये मामले, दो लोगों की मौत

भोपाल। एक्शन इंडिया न्यूज़
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के नये मामलों में अब कमी देखने को मिल रही है। इसके बावजूद देश का सबसे स्वच्छ शहर प्रदेश में कोरोना की सबसे बड़े हाट स्पाट बना हुआ है। यहां बीते 24 घंटों में 1498 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हुई है।
इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. बीएस सैत्या ने बताया कि गुरुवार देर रात जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, जिले में बीते 24 घंटे के दौरान 10,368 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 1498 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। संक्रमण की दर 14 फीसदी से ज्यादा रही। इंदौर में बीते 24 घंटे में कोरोना से दो मरीजों की मौत भी हुई हैं। अब यहां मृतकों की संख्या 1418 हो गई है।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक इनमें एक लाख 93 हजार 947 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से अभी तक एक लाख 75 हजार 514 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। अब यहां सक्रिय मरीज 17,015 हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और होम आयसोलेशन में उपचार जारी है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT