राजगढ़ःघर में सो रहे युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राजगढ़। एक्शन इंडिया न्यूज़
सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेरियाखेड़ी में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। सूचना पर शनिवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में परिजनों से पूछताछ शुरू की है।
थानाप्रभारी रामकुमार रघुवंशी के अनुसार ग्राम बेरियाखेड़ी निवासी रामदिनेश (35) पुत्र मदनलाल मीना घर में मृत अवस्था में मिला, जिसके माथे पर गहरे चोट के निशान हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का मानते हुए जांच शुरू की है। बताया गया है कि घटना के दौरान युवक और उसकी पत्नी घर पर थे। युवक की हत्या किन हालातों के चलते की गई है, इसका खुलासा नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर मृतक की पत्नी सहित अन्य संबंधितों से पूछताछ शुरू की।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT