भोपालः अनियंत्रित कार पलटने से एक युवक की मौत, तीन घायल

भोपाल। एक्शन इंडिया न्यूज़
राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलूखेड़ी के पास बीती देर रात एक ढाबे से पार्टी करके घर लौट रहे दोस्तों की तेज रफ्तार कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई और अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि जबकि दो युवतियों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार, भोपाल के भारत टाकीज के पास रहने वाले 22 वर्षीय मोहम्मद जैद पुत्र शहीद खान कालेज का विद्यार्थी है। वह बुधवार रात वह अपने घर के पास ही रहने वाले फैज खान, अपनी मित्र जेबा खान और रीना तिवारी के साथ पार्टी मनाने खजूरी सड़क इलाके के एक ढाबे पर गए थे। वहां से पार्टी मनाने के बाद चारों कार से वापस घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे वे लोग ग्राम कोलूखेड़ी के पास पहुंचे थे, तभी रफ्तार अधिक होने से कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई और पलटी खा गई। इस हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद जैद को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT