पालघर-6 हजार से ज्यादा लोगों को दी गई बूस्टर डोज

मुंबई। एक्शन इंडिया न्यूज़
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बच्चो के साथ-साथ बुजुर्गों,स्वास्थ्य कर्मियों-फ्रंटलाइन वर्कर्स को ''बूस्टर डोज'' दी जा रही है। पालघर जिले में जो स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल या उससे ज्यादा की उम्र के लोग बीमार हैं, उनके लिए बूस्टर डोज की शुरुआत की गई है। बूस्टर डोज के लिए कोविन एप पर बीते शनिवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए थे. दरअसल तीसरी प्रीकॉशन डोज उन स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष या उससे ज्यादा की उम्र के बीमार लोगों के लगनी है, जिन्हें कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगे 9 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है।
जिले में वैक्सीन का दो डोज लेने वाले ऐसे लोग जिन्हें नौ महीने का समय पूरा हो गया है। ऐसे 19196 हजार लोगों को 10 तारीख से बूस्टर डोज देने की शुरुआत की गई है। आठ दिनों में 6356 लोगों को बूस्टर डोज दी गई है। बूस्टर में डॉक्टरों, नर्सों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ-साथ 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को वरीयता दी जा रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, पुलिस और रेलवे पुलिस के कर्मचारियों और जिला परिषद के ग्रामीण विकास क्षेत्र के संबंधित कर्मचारियों और राजस्व कर्मचारियों को भी वैक्सीन का बूस्टर डोज विभिन्न केंद्रों पर दिया जा रहा है।
- बूस्टर डोज लेने में पालघर तालुका के लोग अव्वल
दहानू तालुका में 759 जव्हार तालुका में 229 मोखाडा तालुका में 87 पालघर तालुका में 1470 सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन की अब तक बूस्टर डोज दी गई। इसी तरह तलासरी तालुका के 95 वसई 362 विक्रमगड तालुका में 19 व वाडा तालुका में 124 लोगों को अब तक वैक्सीन की बूस्टर डोज दी गई है। पालघर के ग्रामीण भाग में 3,145 लोगों और वसई विरार शहर मनपा क्षेत्र में 3,211 लोगों को बूस्टर दिया गया है। कुल 6,356 लोगों को बूस्टर दिया गया है। जिनमे पालघर तालुका अव्वल है। स्वास्थ्य विभाग ने बूस्टर डोज लेने आने वाले लोगों से अपील की है,कि वह वैक्सीन के दोनों डोज लेने का प्रमाणपत्र साथ लेकर आये।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT