मध्य रेल : पुणे मंडल ने जनवरी में अब तक ऑटोमोबाइल की 36 मालगाड़ियों का परिवहन किया

मुंबई। एक्शन इंडिया न्यूज़
मध्य रेल के पुणे मंडल की वाणिज्य तथा परिचालन विभाग की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट नए गंतव्य एवं ग्राहकों की खोज में प्रयासरत है। इससे माल लदान क्षेत्र अब अपनी रफ्तार पर है, और मंडल भी अपनी उपलब्धियों को रिकार्ड स्तर पर ले जाने में भूमिका निभा रहा है। मंडल द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न तरह की वस्तुओं का परिवहन नियमित रूप से किया जा रहा है, जिसमें ऑटोमोबाइल, शक्कर, पेट्रोलियम आदि उत्पाद शामिल हैं।
पुणे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुणे रेल मंडल पर जनवरी माह में अबतक ऑटोमोबाइल की 36 मालगाड़ियों का परिवहन किया गया, जो मंडल की स्थापना से अब तक का सर्वश्रेष्ठ का प्रदर्शन है। इसके जरिए 4 करोड़ 62 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इससे पहले दिसंबर 2021 में ऑटोमोबाइल की 34 मालगाड़ियां भेजी गईं थीं।
झंवर के अनुसार, मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा, प्रकाश उपाध्याय के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. स्वप्निल नीला के नेतृत्व में गठित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के सक्रिय प्रयासों के फलस्वरूप रेलवे का शीघ्र परिवहन, किफायती दरें, सुरक्षित परिचालन आदि विशेषताओं के कारण मंडल ने नया बिजनेस प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT