आईआईटी बॉम्बे के विद्यार्थी ने की आत्महत्या

मुंबई: एक्शन इंडिया न्यूज़
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) में सोमवार की सुबह में एक विद्यार्थी ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक विद्यार्थी मध्य प्रदेश का रहनेवाला था और इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के द्वितीय वर्ष का छात्र था।
मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह डिप्रेशन से ग्रसित था। छात्रावास के उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। डिप्रेशन से जूझ रहे उक्त विद्यार्थी का इलाज चल रहा था। इस घटना से छात्रावास में रहनेवाले विद्यार्थियों में भय का वातावरण है। मुंबई पुलिस के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएट कर रहे 26 वर्षीय विद्यार्थी ने आईआईटी बॉम्बे के छात्रावास सातवीं मंजिल से सोमवार की सुबह में छलांग लगा दी।
मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और सुसाइड नोट भी जब्त कर ली गई है। आगे की जांच जारी है। मृतक विद्यार्थी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अवसाद से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। उसने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। आत्महत्या करनेवाले विद्यार्थी का नाम दर्शन रामधन मालवीय है। वह मध्यप्रदेश के इंदौर का रहनेवाला था।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT