महाराष्ट्र: राज्यमंत्री प्राजक्त तनपुरे कोरोना पॉजिटिव

मुंबई। एक्शन इंडिया न्यूज़
महाराष्ट्र के राज्यमंत्री प्राजक्त तनपुरे गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के सेंट जार्ज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आज ही भाजपा विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल व भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन नेताओं ने इनके संपर्क में आने वालों से कोरोना जांच करवाने की अपील की है।
प्राजक्त तनपुरे मुंबई में संपन्न हुए विधानसभा के शीतकालीन अधिवेशन में शामिल हुए थे। इस अधिवेशन में शामिल होने वाले 52 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें आदिवासी विकास मंत्री केसी पाडवी, शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, भाजपा विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल, सागर मेघे, भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल हैं। इसी तरह राकांपा नेता व सांसद सुप्रिया सुले व उनके पति सदानंद सुले भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी का उपचार जारी है।
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि मुंबई व पुणे में कोरोना का फिर से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अजीत पवार ने कहा कि वे बार-बार नागरिकों को मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं लेकिन लोग उनकी अपील को मजाक में उड़ा रहे हैं। यह किसी भी हालत में ठीक नहीं है। कोरोना के उपचार के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है लेकिन इसे कोरोना नियमावली का पालन कर टाला जा सकता है। इसलिए सभी नागरिक कोरोना नियमावली का कठोरता से पालन करें।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT