कोरोना पीड़ित भाजपा नेता को ममता ने भेजी फलों की टोकरी

कोलकाता। एक्शन इंडिया न्यूज़
कोरोना संकट के समय राजनीति को परे हटा कर मानवीय कर्तव्य निभा रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चौतरफा सराहना मिल रही है। अब उन्होंने बंगाल भाजपा के चर्चित नेता नारायण चटर्जी को फलों की टोकरी और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामना वाली ग्रीटिंग भेजी है। चटर्जी फिलहाल कोरोना संक्रमित हैं और डॉक्टरों की निगरानी में घर पर हैं। अटल बिहारी बाजपेई से लेकर भाजपा के अन्य दिग्गज नेताओं तक के लिए परिचित चेहरा रहे नारायण चटर्जी ने मुख्यमंत्री से यह उपहार पाकर उनकी भूरी भूरी सराहना की है। चटर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी के किसी ने भी उन्हें नहीं पूछा लेकिन मुख्यमंत्री ने उनकी खबर ली, इसके लिए वह गदगद हैं।
उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि मुझे और मेरे परिवार को यह उपहार भेजने के लिए मेरे दादा (स्थानीय पार्षद ), दीदी (ममता) को बहुत-बहुत धन्यवाद।
उन्होंने अपने क्षेत्र के तृणमूल पार्षद विजय उपाध्याय को भी धन्यवाद दिया। दरअसल मुख्यमंत्री की सौजन्यता से फलों की टोकरी पहुंचाने का काम स्थानीय पार्षदों को सौंपा गया है।
नारायण ने कहा कि मुख्यमंत्री का तोहफा पाकर मैं हैरान और खुश हूं। यह अकल्पनीय है कि उन्होंने खतरे के इन दिनों में हम जैसे लोगों को याद किया। असली लोग काम कर रहे हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि मेरी पार्टी में से किसी ने भी मेरी खबर नहीं ली। मैं 31 साल से भाजपा में हूं। अटलजी मुझे व्यक्तिगत रूप से जानते थे। वह हर दिवाली पर बधाई भेजते थे। उन्होंने अपनी मां के इलाज की भी व्यवस्था की थी लेकिन खतरे के इन दिनों में किसी ने मुझे याद नहीं किया।
दरअसल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना संक्रमित लोगों के घर फलों की टोकरी भेजने का आदेश दिया है। उसी के मुताबिक मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी ने सभी जिलाधिकारियों को तीन किलो प्रति व्यक्ति चावल, डेढ़ किलो दाल, एक किलो मुढ़ी, पांच पैकेट बिस्किट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच राज्य सरकार कोलकाता में कोरोना से प्रभावित लोगों के घर फलों की टोकरियां भेज रही है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT