चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हुईं ममता

कोलकाता। एक्शन इंडिया न्यूज़
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार अपराह्न दमदम हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। वह 25 नवंबर तक दिल्ली में रहेंगी। हवाई अड्डे पर मीडिया से मुखातिब ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी बैठक होनी है और इस दौरान सीमाई क्षेत्रों में तैनात बीएसएफ का क्षेत्राधिकार बढ़ाने को लेकर आपत्ति दर्ज कराऊंगी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात होनी है। बैठक में बंगाल के कई मुद्दों पर बात होगी जिसमें मूल रूप से राज्य के बकाए के भुगतान के संबंध में वार्ता होनी है। ममता ने कहा, "मैं विशेष तौर पर बीएसएफ का क्षेत्राधिकार बढ़ाने को लेकर विरोध जताने जा रही हूं। वह (केंद्र सरकार) बलपूर्वक इलाके को दखल करने की कोशिश कर रहे हैं। बीएसएफ हमारी दुश्मन नहीं है मित्र है लेकिन भाजपा बीएसएफ के पीछे छुप कर खुद को बचाने में लगी हुई हैं। यह ठीक नहीं है।"
उन्होंने कहा कि देश की हर एक संवैधानिक संस्था का अपना एक महत्व है। कानून व्यवस्था का अनुपालन करने का काम राज्य पुलिस का है और बीएसएफ तथा सीआईएसफ जैसे अर्द्धसैनिक बल कैडर हैं। इनका अपना अधिकार क्षेत्र है लेकिन उसे नहीं मानकर केंद्र सरकार बलपूर्वक अपनी पार्टी का काम केंद्रीय एजेंसियों से कराना चाहती है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT