दिल्ली के बाद मुंबई दौरे पर जाएंगी ममता

कोलकाता। एक्शन इंडिया न्यूज़
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी अब गोवा के बाद मुंबई के सफर पर जाने वाली है। पार्टी की ओर से शनिवार को इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि दिसंबर महीने की शुरुआत में ही ममता बनर्जी देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई के सफर पर जाएंगी। एक दिसंबर को ही वह मुंबई दौरे के लिए रवाना होंगी। हालांकि दौरे की पूरी कार्यसूची अभी तैयार नहीं की गई है।
पार्टी सूत्रों ने बताया है कि राज्य के लिए निवेश को आमंत्रित करने और औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए उनका मुंबई सफर होगा। सचिवालय सूत्रों ने बताया है कि अगले साल फरवरी में ही राज्य में विश्व बांग्ला औद्योगिक सम्मेलन होने जा रहा है। उसके पहले खुद मुंबई जाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उद्योग जगत के साथ मुलाकात करना चाहती हैं। उनका लक्ष्य बंगाल में अधिक से अधिक निवेश लाना है। उसके पहले अगले हफ्ते वह दिल्ली जाने वाली हैं जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके मुलाकात की संभावना है। खबर है कि वहां से वापस कोलकाता लौटने के बाद ही मुख्यमंत्री मुंबई के लिए रवाना होंगी।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में ममता बनर्जी ने गोवा का दौरा किया था जहां उन्होंने पार्टी को सांगठनिक मजबूती देने और वहां भाजपा की अगुवाई वाली सरकार के लिये चुनौती पेश करने की रणनीति बनाई थी। खबर है कि मुंबई सफर पर भी ममता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर सकती हैं।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT