बंगाल में फिर सामान्य से अधिक हुआ तापमान, बारिश के आसार

कोलकाता। एक्शन इंडिया न्यूज़
राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में नए साल की शुरुआती सप्ताह के खत्म होते ही एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस दिन कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने बताया है कि वैसे तो शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ है और कोहरा छाया हुआ है लेकिन बारिश के भी आसार हैं। कोलकाता के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों के आसमान में बादल छाए होने की वजह से ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 15 डिग्री से अधिक न्यूनतम तापमान होने के कारण ठंड लगभग कम लग रही है। हालांकि उत्तर बंगाल में अभी भी तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री कम है जिसके कारण वहां कड़ाके की ठंड लग रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि अब धीरे-धीरे ठंड विदा होने की ओर बढ़ी है। 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के बाद वैसे भी ठंड विदा होने लगती है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT