केजीएमयू लैब में 1,239 जांच नमूनों में से 25 कोरोना संक्रमित, मुरादाबाद के 09 रोगी

लखनऊ । एएनएन (Action News Network)
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। राज्य की विभिन्न प्रयोगशालाओं में हर रोज लिये गये नमूनों में से कई में संक्रमण की पुष्टि हो रही है।राजधानी की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में बुधवार को जांच किये गए 1,239 नमूनों में 25 की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई। इनमें मुरादाबाद के 09, संभल के 06, कन्नौज व हरदोई के 03-03, बाराबंकी व अयोध्या के 02-02 रोगी हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक मुरादाबाद के रोगियों में 08 वर्षीय बालिका, 15 वर्षीय किशेारी, 45 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवती, 17 वर्षीय किशेारी, 34 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय किशेार और 45 वर्षीय पुरुष है। संभल के रोगियों में 35 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोरी, 25 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक और 24 वर्षीय युवती है। कन्नौज के मरीजों में 44 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती है। हरदोई के रोगियों में 22 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक और 34 वर्षीय युवती है। बाराबंकी के रोगी में 24 वर्षीय युवक व 30 वर्षीय युवक है। अयोध्या के मरीजों में 24 वर्षीय युवक और 24 वर्षीय युवक है।
इसके अलावा अन्य प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट में भी कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। लखीमपुर में 02 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक पॉजिटिव प्रवासी महिला है, जो दिल्ली से आई है और हिदायत नगर की निवासी है। एक पॉजिटिव प्रवासी कामगार है, जो महाराष्ट्र से आया है और ग्राम रकेहटी, निघासन का रहने वाला है। वहीं बहराइच जनपद में बीते दिनों डीसीएम हादसे में प्रवासियों की मदद करने वाले सिपाही के बाद अब दारोगा समेत दो लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एसके सिंह ने बताया कि सिपाही के संक्रमित होने के बाद फखरपुर थाने के 50 पुलिस कर्मियों के सैंपल जांच के लिए डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ भेजा गया था। रिपोर्ट में दरोगा समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन लोगों को भी कोविड अस्पताल चित्तौरा में शिफ्ट किया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटायी जा रही है। वहीं फिरोजाबाद में कोविड-19 अस्पताल में हंगामा करने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज ने दम तोड़ दिया है। एफएच मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। फिरोजाबाद जनपद में अब तक नौ कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT