हरियाणा

झूठी कांग्रेस को जनता सबक सिखाने को तैयार है : सुरेंद्र नागर*

गुरुग्राम।

भाजपा कार्यकतार्ओं को जीत का मंत्र देने गुरुग्राम पहुंचे हरियाणा भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की शक्ति है। कार्यकर्ता जीत को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें तो निश्चित ही तीसरी बार भाजपा सरकार बननी तय है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में सह प्रभारी नागर ने प्रदेश व जिला पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा की।

श्री नागर ने पदाधिकारियों से सुझाव भी मांगे। पदाधिकारियों ने भी अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात श्री नागर के सामने रखी। सह प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों की बातों को ध्यान से सुना और उन पर अमल करने की बात भी कही। श्री नागर ने 29 जून को पंचकूला में हुई विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक में हुए निर्णयों को भी बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जो 90 दिन का रोडमैप बना है उस पर चलते हुए सभी कार्यकतार्ओं को काम करना है।

इससे पहले कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने श्री नागर का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता भी की। भाजपा सह प्रभारी श्री नागर ने बैठक में पदाधिकारियों के समक्ष 15 बिंदु रखे जिन पर काम करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों में 7 जुलाई से 10 जुलाई तक जिला की कार्यकारिणी की बैठकें होंगी। 14 से 16 जुलाई तक मंडल स्तर कार्यकारिणी की बैठकें होनी तय हुई है। 16 जुलाई के बाद बूथ अध्यक्षों की बैठक होंगी। इन बैठकों में लोकसभा चुनावों का विश्लेशण करना है।

श्री नागर ने कहा कि जिस बूथ पर हमें कम वोट मिले हैं उन्हें चिन्हित कर उस पर ज्यादा फोकस करना है। भाजपा सह प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से जनता वाकिफ है। झूठ बोलकर चुनाव लड़ना कांग्रेस की पुरानी आदत है। प्रदेश की जनता तीसरी बार झूठ बोलने वाली कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता को बताएं कि कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए ही चुनाव लड़ती है। देश और प्रदेश की उन्नति तथा जनता की भलाई के लिए कांग्रेस के पास कोई योजना नहीं है। कांग्रेस का मकसद परिवारवाद को आगे बढ़ाना है।

सुरेंद्र नागर ने कहा कि अब चुनाव में समय कम बचा है ऐसे में कार्यकर्ता वोटर लिस्ट को दुरूस्त कराएं और फर्जी वोटों को कटवाने का काम करें। श्री नागर ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और एसी मोर्चा को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा घर-घर जाकर मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को बताएं साथ ही नए युवकों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने पदाधिकारियों से वाट्सअप ग्रुप बनाकर हर रोज एक दूसरे से संपर्क बनाने की बात भी बैठक में कही। श्री नागर ने यह भी कहा कि एससी मोर्चा के कार्यकर्ता भी लोगों को पार्टी से जोड़ने के काम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा भी सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं से संपर्क करें और महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और पार्टी से जोड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button