हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के झूठे वादों से जनता हुई परेशान, 15 सौ रुपए का महिलाएं करती रही इंतजार: संजीव कटवाल

टीम एक्शन इंडिया/ किन्नौर/ अनिल
जनजातीय जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांग पीओ में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनआक्रोश रैली के माध्यम से हल्ला बोला है। इस दौरान प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने इस जन आक्रोश रैली की अध्यक्षता की है। इस दौरान प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, किन्नौर भाजपा के जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी, महामंत्री चंद्रपाल नेगी, संजय नेगी, कोषाध्यक्ष कंवर सिंह नेगी, तीनो मंडलो के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, महामंत्री, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष धन माला नेगी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ललित नेगी एवं अन्य भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारीगण भी मौके पर मौजूद रहे है। संजीव कटवाल ने रिकांग पीओ मे मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज अपने एक वर्ष के कार्यकाल को सफ ल बताकर धर्मशाला मे जश्न मना रही है जिसमे प्रदेश के सभी मंत्री व कांग्रेस कार्यकर्ताओ समेत पदाधिकारी भी शामिल हुए है और सरकार इस जश्न मे जनता के खून पसीने की मेहनत के धनराशि का दुरूपयोग कर रही है जबकि कांग्रेस सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल केवल ठेकेदारों को खुश करना जनता को परेशान करना, प्रदेश में कानून की अव्यवस्था, खनन माफिया की सक्रियता बढ़ाना, विकास के कार्यों मे जिलों के साथ पक्षपात करना, भाजपा समर्थित पंचायतों मे प्रदेश के मंत्रियों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियो के माध्यम से दबाव लगाकर धनराशि को रोकना, महंगाई की चरम सीमा समाप्त कर लोगो को परेशान करना आदि है इसके अलावा कांग्रेस सरकार के दस गारंटीयो मे से एक भी गारंटी पूरा नहीं किया गया है

खासकर प्रदेश के लाखो महिलाओं को कांग्रेस की झुठी सरकार ने 15 सौ रुपए प्रतेक महिला को देने का वादा किया जो अबतक पूरा नहीं हुआ है जिसके चलते महिलाएं भी ठगा महसूस कर रहीं है इसके अलावा हजारों लोगो ने कर्ज लेकर पशु खरीदे ताकि सरकार के वादे अनुसार प्रतिकीलों के हिसाब से गोबर बेचा जाए लेकिन वह भी झूठा वादा कांग्रेस सरकार ने लोगो से किया इसके अलावा पशु के दूध को 100 रुपए प्रतिकीलों खरीदने, तीन सौ यूनिट बिजली फ्री देने का वादा और अनेको ऐसे वादे है बिल्कुल झूठा साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार किस बात को लेकर जश्न मना रहीं है समझ से परे है जबकि कांग्रेस सरकार को एक वर्ष के कार्यकाल के जश्न के बजाय धनराशि का दुरूपयोग न कर जनता के कार्यों व अपने वादों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए कांग्रेस की सरकार अपने जश्न मे इतनी ढूबी हुई है। कि आज प्रदेश के सभी मंत्री स्वयं मुख्यमंत्री व कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी जनता को बेवकूफ बनाकर झूठे नशे मे ढूबी हुई है जिसका जवाब जनता वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों मे देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button