हिमाचल प्रदेश

देवी देवताओं की 84 हजार बीघा भूमि पर है लोगों का कब्जा : शर्मा

टीम एक्शन इंडिया/कुल्लू
देवी देवताओं की 84 हजार बीघा भूमि पर लोगों का कब्जा है। कई ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने भूमि को आगे बेच दिया है। यही नहीं जिन लोगों को देवी देवताओं की भूमि आमदनी के लिए मिली है वो लोग देवताओं के कार्यक्रमों में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। यह बात देव संस्कृति चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ओम प्रकाश शर्मा ने वीरवार को कुल्लू में ही। शर्मा ने कहा कि देवी देवता नाबालिग होते हैं तथा उनकी भूमि को बेचने का अधिकार किसी को नहीं होता है। लेकिन देवी देवता के कारदारों द्वारा भूमि को आबंटित कर दिया। उन्होंने कहा बहुत सी भूमि मजारा एक्ट के तहत मजारों के नाम चढ़ गई है।

शर्मा ने कहा पिछले 70 वर्षों से कारदार चुप बैठे हैं। कारदार सिर्फ देवी देवता की भूमि की देखरेख करने के लिए डीसी द्वारा तैनात किया गया होता है। उन्हे बेचने का कोई अधिकार नहीं है। शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार बनाम पुजारी संघ के मध्य हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पारित करते हुए कहा है कि देवता नाबालिग हैं और देवता की भूमि किसी के नाम नहीं हो सकती। जिन पुजारियों के नाम भूमि चढ़ी है उनका नाम हटा कर देवी देवता के नाम चढ़ाई जाए। उन्होंने कहा अगर कारदार संघ नहीं जागा तो देव संस्कृति चेरिटेबल ट्रस्ट घर घर जा कर दस – दस रुपए इकट्ठा करेंगे ओर देवी देवताओं के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आज के समय देवी देवता से जुड़े पुजारी पूजा नहीं कर रहे, बाजे वाला बाजा नहीं बजा रहा। इस प्रकार धीरे धीरे देवी – देवता के साथ चलने वाले लोग ही गायब हो जाएंगे। उन्होंने कहा देवी देवता भूमि हीन हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button