हरियाणा

नशे की रोकथाम को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

टीम एक्शन इंडिया
मनीष कुमार
अम्बाला: पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निदेर्शानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है और इसके साथ-साथ जिला अम्बाला में नशे की रोकथाम, नशे से दूर रहने, नशे के दुष्परिणामों बारे आम नागरिको विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान की भी शुरूआत की गई है, जिससे कि नागरिक विशेषकर युवा नशे से दूर रहकर अच्छे कार्यो में लगकर देश की उन्नति में भागीदार बनें।

अम्बाला पुलिस द्वारा नशामुक्त अभियान 12 जून 2024 से 26 जून 2024 तक अम्बाला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। प्रबन्धक थाना साहा ने गांव तेपला में वालीवाल मैच करवाकर नशे से दूर रहने बारे शपथ दिलाई, प्रबन्धक महिला थाना अम्बाला शहर टीम ने हिसार रोड व अम्बाला शहर क्षेत्र में आमजन/कर्मचारियो/छात्र/छात्राओं व राहगिरो को किया जागरूक किया व सभी ने नशे से दूर रहने बारे शपथ ली और अपने आसपास के लोगों को भी इस नशामुक्त अभियान से जोड़ने बारे प्रेरित किया।

इस दौरान आमजन/कर्मचारियो/छात्र/छात्राओं व राहगिरो को सम्बन्धित उरोक्त सभी प्रबन्धक थाना ने अपनी टीम सहित नशा मुक्त अभियान द्वारा नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया। इस अभियान में अम्बाला वासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर अपनी भागीदार दर्ज कराकर अम्बाला क्षेत्र को नशामुक्त कराने में अम्बाला पुलिस की इस मुहिम में पूर्ण सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button