आंध्र प्रदेश में पटाखा कम्पनी में पुलिस ने मारा छापा, जब्त किया सारा सामान

आंध्र-प्रदेश, ब्यूरो | दिवाली त्यौहार आने वाला है, जिसके चलते पुलिस आये दिन पटाखे की दुकानों तथा पटाखों का निर्माण करने वाली कम्पनियों में छापा मार रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने आंध्र प्रदेश की फेक्ट्री में छापेमारी की । छापेमारी के दौरान जब कम्पनी से पटाखा निर्माण की अनुमति का लाइसेंस माँगा गया तो कुछ भी नहीं मिला। इस लापरवाही के चलते पुलिस ने कम्पनी का सारा सामान जब्त कर लिया है। देशभर में वायु प्रदुषण तथा ध्वनि प्रदुषण के ऊपर रोक लगाने के लिए पुलिस ने ये अभियान शुरू किया है। जिसमें पुलिस ने सभी अवैध पटाखे बनाने वाली कम्पनियों को टारगेट बनाया है। अभी तक पुलिस कई सारी अवैध कम्पनियों को इस मामले में पकड चुकी है और उनका सारा सामान जब्त कर चुकी है।
आपको बता दें कि इस से पहले ओडिशा में 8 अवैध फ्रैक्टियों पर छापा मारा गया था। इस दौरान काफी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए थे। यही नहीं इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। बता दें कि पुलिस ने इस छापेमारी के लिए 8 टीमों का गठन किया गया था। इस छापेमारी में 25 किलो गन पाउडर, 14 किलो पोटास, 35 किलो मेटल ब्लैक पाउडर और 12 किलो एल्युमिनयिम डस्ट जब्त किए गए थे। छापेमारी में दिल्ली भी पीछे नहीं है। दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल क्षेत्र में भी एक पटाखा निर्माण कंपनी पर भी छापा मारा गया। इस दौरान 50 लाख से ज्यादा कीमत के पटाखे यहां से बरामद किए गए।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT