अन्य राज्यमध्य प्रदेश

भोपाल में सियासी बवाल: कांग्रेस कार्यालय में घुसकर भाजपाईयों ने मचाया उत्पात, खिड़कियों के शीशे तोड़े

​भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज राजनीतिक सरगर्मी उस वक्त हिंसक हो गई, जब कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय शिवाजी नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके प्रदेश कार्यालय (PCC) में घुसकर तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद राजधानी में भारी पुलिस बल तैनात है। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उनके कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों को फाड़ा और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर दोनों गुटों के बीच जमकर नारेबाजी और धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।
बीजेपी का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन है। 

भोपाल संभाग के अंतर्गत शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिवाजी नगर चौराहा के पास, भोपाल ग्रामीण में प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही युवा मोर्चा के नेतृत्व में ग्वालियर, मुरैना, सागर, इंदौर, खंडवा, उज्जैन, मंदसौर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और छिंदवाड़ा जिलों में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस की घटिया कार्यशैली सामने आई

बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने बताया कि आज पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई में नेतृत्व की सराहना कर रहा था। तब राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी घटिया कार्यशैली का परिचय देते हुए भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के स्थल के अंदर अर्धनग्न प्रदर्शन कर भारत की छवि धुमिल करने का प्रयास किया है।

इस प्रकार के प्रदर्शन से पूरे राष्ट्र का सिर शर्म से झुका है, जिसके विरोध में 21 फरवरी को प्रदेश भर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर राहुल गांधी एवं कांग्रेस के विरोध में आक्रामक प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button