गरीब बच्चों के लिए आशा की किरण बनीं डाॅ. सुमन ध्यानी

गोपेश्वर । एएनएन (Action News Network)
गोपेश्वर नगर में कमजोर आर्थिकी के चलते ऑनलाइन शिक्षा के लाभ से वंचित छात्र-छात्राओं के लिये राजकीय बालिका इंटर काॅलेज गोपेश्वर की शिक्षिका डॉ. सुमन ध्यानी उम्मीद की किरण बन गई हैं।
यहां सुमन ने अपने संसाधनों से एनएसएस और स्थानीय स्वयंसेवियों के साथ मिलकर शिक्षण संवाद मिशन का संचालन शुरू किया है। मिशन के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को उनके घरों पर पढ़ाया जा रहा है। इस मुहिम को लोग खूब सराह रहे हैं।
सुमन वर्तमान में नगर क्षेत्र के बसंत बिहार और सेमलडाल मोहल्ले के 30 से अधिक बच्चों को पढ़ा रही हैं। नगर क्षेत्र में निवास कर रहे गरीब छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें व अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई है। डॉ. सुमन ध्यानी का कहना है कि सभी बच्चों तक पहुंचना कठिन था। ऐसे में कनिष्का नेगी, प्रेरणा, संदीप कुमार और करीना पुंडीर का सहयोग मिलने से इस काम को कर पाने में सफलता मिली है।
स्थानीय निवासी अशोक कुमार, चन्दन कुमार, सुनीता और आशा देवी का कहना है कि लॉक डाउन के दौरान विद्यालयों के बंद होने बाद ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही थी। लेकिन स्मार्ट फोन और नेट की जैसी सुविधा को वहन करना हमारे लिये कठिन था। ऐसे में सुमन ध्यानी की ओर से शुरू की गई मुहिम से बच्चों का पठन-पाठन कार्य सुचारु हो सका है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT