पावर सब स्टेशन में आई खराबी, गर्मी से हलकान हुए लोग

खगड़िया । एएनएन (Action News Network)
खगड़िया पावर सबस्टेशन में खराबी आ जाने के कारण जिला मुख्यालय में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। ग्रामीण क्षेत्र के मथुरापुर, सनहौली, कमलपुर आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गया है। विद्युत आपूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता ने रविवार को बताया कि खगरिया पावर सबस्टेशन के 10 मेगा वाट क्षमता वाला एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया है जिसके कारण मथुरापुर और इसके आसपास क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय स्तर से समन्वय स्थापित कर खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही प्रभावित इलाके में अन्य क्षेत्र से बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम से ही शहर के चित्रगुप्त नगर, राजेंद्र नगर, सन्हौली सहित कई इलाकों में कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही थी। इधर दिन का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जिस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार खगड़िया जिले में दिन का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है ऐसी स्थिति में विद्युत आपूर्ति में रुकावट से लोगों का कामकाज काफी प्रभावित होगा। गर्मी का मौसम आने के साथ ही जिले के कई अन्य प्रखंडों में भी विद्युत आपूर्ति की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। महेशखूंट पावर सबस्टेशन में भी कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थी जिसकारण गोगरी और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुआ था।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT