राष्ट्रपति ने राजेन्द्र पाल गौतम का इस्तीफा किया स्वीकार
नई दिल्ली,एक्शन इंडिया न्यूज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजेन्द्र पाल गौतम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने 9 अक्टूबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बीते दिनों राजेंद्र पाल गौतम ने एक कार्यक्रम में भाग लिया था। कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों के साथ उन्होंने हिंदू-देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ ली थी। कार्यक्रम से जुड़ी वीडियो भाजपा नेता द्वारा ट्वीट करने के बाद इस पर हंगामा हुआ। जिसके बाद दिल्ली सरकार की खूब आलोचनाएं हुई। बाद में पाल ने बवाल बढ़ता देख ट्वीट कर इस्तीफा का ऐलान कर दिया था। राजेंद्र पाल गौतम ने दो पेज का खुला पत्र लिखते हुए इस्तीफा दिया था। उन्होंने पत्र में लिखा था कि जिस वायरल वीडियो को लेकर आप और मुख्यमंत्री केजरीवाल पर टिप्पणी की जा रही है वो गलत है।