अन्य राज्य

ताजमहल का दीदार करने आगरा आ रहे गुयाना के राष्ट्रपति

आगरा,। टीम एक्शन इंडिया

ताजमहल का दीदार करने के लिए गुयाना के राष्ट्रपति आगरा आ रहे हैं। राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान सवा चार बजे से ताजमहल का दीदार करेंगे। उनके इस कार्यक्रम के चलते ताजमहल को सवा दो बजे से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। उनकी सुरक्षा की दृष्टि से सारी तैयारियां की जा चुकी हैं।

आगरा में आज बुधवार को गुयाना के राष्ट्रपित ताजमहल का दीदार करने के लिए आ रहे हैं। कार्यक्रम के चलते उनकी सुरक्षा की दृष्टि से सारे इंतेज़ाम पुरे किये जा चुके हैं। राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान के ताजमहल दीदार के चलते करीबन सवा दो बजे से नए पर्यटकों का ताजमहल में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही करीबन सवा तीन बजे तक अंदर उपस्थित सभी पर्यटकों से भी ताजमहल को खाली कर दिया जाएगा।

राष्ट्रपति के ताजमहल दीदार का कार्यक्रम अपराह्न 4:15 बजे से शुरू होकर 6:30 बजे पर खत्म होगा। उनके यहाँ आगमन के चलते सारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतेज़ाम किये जा चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ पर्यटकों के लिए भी सवा दो बजे से ताज के पूर्वी व पश्चिमी गेट की टिकट विंडो बंद कर दी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button