दिल्ली

बिजली के दामों में हुई बढ़ोत्तरी के खिलाफ किया प्रदर्शन

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के निर्देश पर और पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार मंगत राम सिंघल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा बिजली के दामों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ आदर्श नगर विधानसभा में सराय पीपल थला ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत सिंह राघव के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया।

जिसमें आदर्श नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, बीएलए-1 शिवांक सिंगल, युवा कांग्रेस नेता तन्मय जिंदल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश त्यागी, देवकरण, डीके बुधराज बिट्टू, सुरेंद्र सैनी, मीना बानो, कांता, राधा, रईस अहमद, साहिल सलमानी, सोहेल कुरेशी, मनोज कुमार मौजूद थे।

ुइस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष भारत सिंह राघव ने कहा कि बिजली कम्पनी और दिल्ली सरकार की मिली भगत के चलते आज जनता को परेशान होना पड़ रहा है। श्री राघव ने कहा कि एक तो दिल्ली का व्यक्ति महंगाई से काफी ज्यादा परेशान है उस पर सरकार द्वारा बिजली के दामों में बढ़ोतरी करके दिल्ली की जनता पर अतिरिक्त भार डाला गया है। इस मौके पर कई गणमान्य लोगों ने भी विचार रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button