
पंजाबी सभा नार्थ वेस्ट ने मनाई शहीद भगत सिंह की जन्म जयंती
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: पंजाबी सभा नार्थ वेस्ट ने श्री रामलीला पार्क माडल टाउन-2 में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह और शहीद मदन लाल ढींगरा की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन किया, जो कि देश भक्ति से ओतप्रोत एक भव्य मनोरंजक कार्यक्रम था।
सभी उपस्थित जन मानस ने इन शहीदों को पुष्पांजलि दी और देश भक्ति से परिपूर्ण इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर इन भारत माँ के सपूतों की कुबार्नी के प्रति अपना आभार प्रकट किया। कार्यक्रम मलिक म्युजिकल इवेंटस द्वारा पेश किया गया। जिसमें देश भक्ति के गीत संगीत, शहीदे आजम भगत सिंह के जीवन पर नाटक, भव्य देश भक्ति नृत्य पेश किए गए जो देखते ही बनते थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पदमश्री सरदार जितेंद्र सिंह शंटी उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने जोशीले अंदाज में सभी को शहीदे आजम भगत सिंह के जीवन और उनकी कुर्बानियों से रूबरू कराया और उनके संदेश ने सभी को देश भक्ति और मानवता के रंग में रंग दिया। पंजाबी सभा के सदस्यों और समाज के अन्य कई वर्गो और संस्थानों के प्रबुद्ध व्यक्तियो ने विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, पूर्व विधायक कवर करण सिंह, भाजपा प्रभारी अशोक गोयल देवराह के सानिध्य में इस पावन अवसर पर देश भक्ति के रंग में अपने आप को रंगा पाया। इस दौरान सभी आये हुये अतिथितियो ने एक दूसरे को बधाई दी। इस कार्यक्रम की खूबी यह रही की इसमें बिना भेदभाव और ऊँच नीच के सभी का मान मयार्दा के साथ अदब से स्वागत किया गया।
पंजाबी सभा नार्थ वेस्ट के महासचिव निर्भय नरूला ने अपनी थीम प्यार, परोपकार और भाईचारा को याद रखते हुए कहा है कि सेवा से बड़ा कोई परोपकार इस विश्व में नहीं है जिसे मानव सहजता से अपने जीवन में अंगीकार कर सकता है। प्राथमिक शिक्षा से लेकर हमारे अंतिम सेवा काल तक सेवा ही एकमात्र ऐसा आभूषण है जो हमारे जीवन को सार्थक सिद्ध करने में अहम भूमिका निभाता है।
प्रधान राकेश साहनी और अन्य सदस्यों ने आए हुए सभी अतिथियों का सत्कार करते हुए कहा कि हमारी संस्था एक संस्था कम परिवार ज्यादा है। आज हमें प्रसन्नता हो रही है कि हमारी संस्था का यह आयोजन प्रति वर्ष की भांति सुखद सम्पन्न हो गया।
पूर्व नियोजित योजना, अप्रतिम स्थान का चयन, होमवर्क और सभी गणमान्य अतिथियों, संस्था के सदस्यों और पूरी टीम के अभूतपूर्व सहयोग ने इस अद्भुत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं रखी। आने वाले वर्षों में भी समाज के साथ मिलकर शहीदों को ऐसे ही याद किया जाएगा, ऐसी इच्छा भी जताई। इस मौके पर कई गणमान्य लोगों ने भी विचार रखें।