
रेलवे की सौगात: चर्लपल्ली से दानापुर के लिए विशेष ट्रेन सेवा शुरू
जबलपुर
रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों होली पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में दक्षिण मध्य रेलवे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 07097/07098 चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतब्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में आने वाले समय-सारणी का विवरण निम्नानुसार है:-
चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्लीस्पेशल ट्रेन (01-01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07097 चर्लपल्ली से दानापुर होली स्पेशल ट्रेन दिनाँक 28 फरवरी 2026 को चर्लपल्ली स्टेशन से रात 20:30 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए अगले दिन जबलपुर दोपहर 14:30 बजे, सतना रात 20:00 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन सुबह 09:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। (01 सेवाएं)
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07098 दानापुर से चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन दिनाँक 02 मार्च 2026 को दानापुर स्टेशन से 11:30 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए सतना रात 22:50 बजे, पहुंचकर अगल दिन*जबलपुर भोर 04:00 बजे* और रात 23:45 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुँचेगी। (01 सेवाएं)
कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे।
ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में काजीपेट जंक्शन, रामागुंडम, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह जंक्शन, चांदफोर्ट, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।




