बस और ट्रक में भीषण टक्कर, नौ प्रवासी मज़दूरों की मौत, दर्जन भर घायल

भागलपुर । एएनएन (Action News Network)
देश के विभिन्न प्रदेशों से बिहार आ रहे प्रवासी मज़दूरों की परेशानी खत्म होती नहीं दिख रही है। कोई सैंकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहा है, तो कहीं मजदूरों से भरे वाहन सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं। हर हालत में मौत मजदूरों की ही हो रही है। मंगलवार को तड़के जिले के खरीक थाना क्षेत्र के अंभो चौक के पास प्रवासी मजदूरों को लेकर दरभंगा से बांका जा रही एक बस की सीधी टक्कर ट्रक से हो गई। जिस ट्रक से बस की टक्कर हुई है उस पर लोहे का पाइप लदा था। टक्कर के बाद ट्रक पलटने से उस पर सवार मजदूर ट्रक में लदे लोहे के पाइप के नीचे दब गए। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बस में सवार दर्जन भर प्रवासी मजदूर भी घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि कई मजदूर जो ट्रक पर सवार थे अभी भी लोहे के पाइप के नीचे दबे हुए हैं। प्रवासी मजदूरों से भरी बस और ट्रक में सीधी टक्कर हुई जिसमें ट्रक सड़क किनारे खड्डे में पलट गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रवासी मजदूरों को लेकर बस दरभंगा से बांका जा रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित कई थानों की पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैंं। फिलहाल सड़क किनारे गड्ढे से जेसीबी लगाकर पाइप को हटाया जा रहा है। लोहे के पाइप के नीचे अभी भी शव के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। घायलों में कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर भेज दिया गया है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT