लॉक डाउन में युवती का मोबाइल लूटकर फरार हुए लुटेरे

- घर से सामान खरीदने निकली थी पीड़ित
कानपुर । एएनएन (Action News Network)
लॉक डाउन में थोड़ी थोड़ी छूट मिलते ही लुटेरे भी सक्रिय हो गए। चौबेपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सामान खरीदने निकली युवती का बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर धमकी देते हुए लुटेरे भाग निकले। इस बाबत थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई तो उनके हमराही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
भिडरी गांव निवासी पिंकी ने बताया कि वह सुबह घर का सामान खरीदने निकली थी। वह फोन पर बात कर रही थी। बेला रोड क्रासिंग के पास पहुंची थी कि पीछे से आये बाइक सवार लुटेरे ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया। युवती ने शोर मचाकर लोगों को एकत्र किया। मगर बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि घटना हुई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT